आखिर अंतर रह ही गया
*आखिर अंतर रह ही गया*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
बचपन में जब हम रेल की सवारी करते थे, माँ घर से खाना बनाकर ले जाती थी l पर रेल में कुछ लोगों को जब खाना खरीद कर खाते देखता बड़ा मन करता हम भी खरीद कर खाए l पापा ने समझाया ये हमारे बस का नहीँ l अमीर लोग इस तरह पैसे खर्च कर सकते हैं, हम नहीँ l बड़े होकर देखा, जब हम खाना खरीद कर खा रहें हैं, वो लोग घर का भोजन ले जा रहे हैंl "स्वास्थ सचेतन के लिए"।
*आखिर वो अंतर रह ही गया* l
बचपन मेंं जब हम सूती कपड़ा पहनते थे, तब वो लोग टेरीलीन पहनते थे l बड़ा मन करता था पर पापा कहते हम इतना खर्च नहीँ कर सकते l बड़े होकर जब हम टेरीलीन पहने लगे तब वो लोग सूती के कपड़े पहनने लगे l सूती कपड़े महंगे हो गए l हम अब उतने खर्च नहीँ कर सकते l
🌲🌲*आखिर अंतर रह ही गया*
बचपन मेंं जब खेलते खेलते हमारी पतलून घुटनों के पास से फट जाता, माँ बड़ी ही कारीगरी से उसे रफू कर देती और हम खुश हो जाते l बस उठते बैठते अपने हाथों से घुटनों के पास का वो रफू हिस्सा ढक लेते l बड़े होकर देखा वो लोग घुटनों के पास फटे पतलून महंगे दामों मेंं बड़े दुकानों से खरीदकर पहन रहे हैं l
🌲🌲*आखिर अंतर रह ही गया*
बचपन मेंं हम साईकिल बड़ी मुश्किल से पाते, तब वे
स्कूटर पर जाते l जब हम स्कूटर खरीदे, वो कार की सवारी करने लगे और जबतक हम मारुति खरीदे, वो बीएमडब्लू पर जाते दिखे l
*आखिर अंतर रह ही गया*
और हम जब रिटायरमेन्ट का पैसा लगाकर BMW खरीदे अंतर को मिटाने के लिए तो वो साईकिलिंग करते नज़र आये स्वास्थ्य के लिए।
🌲🌲 *अंतर रह ही गया*🌲🌲
Comments
Post a Comment